30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्फी जावेद को मिला काम, मीका सिंह के शो में लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री ?

बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने टीवी शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दे कि इस शो के जरिए मीका अब अपने लिए अपने सपनों की दुल्हन की तलाश करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका के शो में जल्द ही इंटरनेट संसेशन बनीं 'बिग बॉस ओटीटी'फेम उर्फी जावेद वाइल्डकार्ड एंट्री कर सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 2 Jun 2022, 3:40 PM IST

urfi javed to make wildcard entry in mika singh show

उर्फी जावेद को मिला काम, मीका सिंह के शो में लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री ?

मीका ने न सिर्फ शादी का फैसला लिया बल्कि इस शो के जरिए अपने सपनों की दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। इसी वजह से मीका अपना नया शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' लेकर आए हैं। दर्शक उनके नए शो के बारें में सुनते ही काफी ज्यादा खुश हैं। दुल्हन तलाशने के काम में सिंगर की मदद उनके कई दोस्त कर रहे हैं। वहीं खबर यह भी आ रही हैं कि इस शो में उनका साथ देने उर्फी जावेद भी आने वाली हैं।

बता दे कि दिन प्रतिदिन मीका सिंह के 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' को लेकर लागतार नईं खबरें सामने आ रही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में जल्द ही धमाका मचाने उर्फी जावेद आने वाली हैं। उर्फी के एंट्री के खबर को सुनने के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं।

शो के बाहर अपने अनोखे फैशन सेंस से लोगों को हैरान करने वाली उर्फी अब मीका के शो पर भी तड़का लगाने जा रही हैं। सभी जानते हैं कि उर्फी अक्सर अपने लुक को लेकर या अपने बेबात अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी को अब सोशल मीडिया संसेशन भी कहा जाता हैं। उर्फी अक्सर अपने फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरे शेयर करती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती हैं।

आपको बता दे कि उर्फी ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वह इतनी फेमस हैं, लेकिन तब भी उनके पास किसी भी तरह का काम नहीं हैं। उनका कहना हैं कि लोग उनसे डरते हैं, कि कही कुछ हुआ तो यह सोशल मीडिया पर डाल देगी। लेकिन हाल ही में आई खबर के अनुशार अनुमान यह लगाया जा रहा हैं कि उर्फी मीका सिंह के शो में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- छैंय्या छैंय्या में मलाइका अरोड़ा के साथ शाहरूख खान को स्पेस नहीं देना चाहते थे मणिरत्नम, किंग खान ने लगाया था जुगाड़