27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्वशी का जूरी पर फूटा गुस्सा, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर भी खड़े किए सवाल?

71वें नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली उर्वशी ने जूरी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 5 Aug 2025, 8:03 PM IST

Shahrukh Khan National Award Controversy

नेशनल अवॉर्ड विवाद: शाहरुख खान

Urvashi Rautela: 71वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हाल ही में हुआ है। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को दिया गया।

साउथ अभिनेत्री उर्वशी भी अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहीं। उन्हें मलयालम फिल्म 'उल्लुझुकु' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब दिया गया फिर भी वह खुश नहीं हैं! उन्होंने जूरी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।

जूरी पर भड़की उर्वशी रौतेला

हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस उर्वशी ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। मनोरमा न्यूज से बातचीत में उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि उन्हें सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में क्यों रखा गया, जबकि वे बेस्ट एक्ट्रेस की दौड़ में भी शामिल थीं। क्या एक्टिंग का कोई तय मापदंड होता है? या फिर एक उम्र के बाद आपको बस सपोर्टिंग रोल ही मिलते हैं?

उन्होंने आगे कहा, “ये कोई पेंशन नहीं है जो बस चुपचाप ले ली जाए। आखिर ये फैसले कैसे होते हैं और कौन से नियमों के आधार पर लिए जाते हैं?”

ऐसे में अब माना जा रहा है कि वे खुद को लीड रोल के लिए ज्यादा सही मानती हैं, इसलिए उन्होंने सम्भवतः यह सवाल उठाए हैं।

'उल्लुझुकु' फिल्म के बारे में भी जानें

मलयालम फिल्म 'उल्लुझुकु' को दो कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। एक बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और दूसरा बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड।

इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टो टॉमी ने किया है। इसमें उर्वशी के साथ पार्वती थिरुवोथु ने भी अहम भूमिका निभाई है। इनके अलावा फिल्म में अर्जुन राधाकृष्णन, एलेन्सियर ले लोपेज, प्रशांत मुरली और जया कुरुप जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग