27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो मेरा बेटा है…रंगभेद करने पर भड़की ये मशहूर एक्ट्रेस, उठा लिया कड़ा कदम

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्रोलर्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हाल ही में उनके 7 महीने के बेटे को ट्रोल किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 4 Aug 2025, 1:35 PM IST

Television actress Devoleena Bhattacharjee

ट्रोलर्स पर भड़की ये मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

Devoleena Bhattacharjee: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी, जिनके नन्हे बेटे जॉय को हाल ही में सोशल मीडिया पर रंगभेद को लेकर ट्रोल किया गया था।

ऐसे में अब एक्ट्रेस (Devoleena Bhattacharjee) ने चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई नस्लवाद के खिलाफ है और वह एक ऐसे समाज की उम्मीद करती हैं जहां कोई भेदभाव न हो।

मेरी शादी पर भी सवाल उठे लेकिन मैं चुप रही

उन्होंने कहा, "एक सेलिब्रिटी होने के नाते, मैं उन ट्रोल्स का स्वागत करती हूं जो मुझे मेरे काम और जीवनशैली के लिए ट्रोल करते हैं। मैं उनसे प्रभावित नहीं होती। मुझे हमेशा से पता था कि प्यार के साथ-साथ मुझे नफरत भी मिलेगी। मैं चुप रही, उन ट्रोल्स से बचती रही जो मेरी शादी पर भी सवाल उठाते थे। यह मेरी पसंद थी, मेरा मानवाधिकार था। फिर भी मैं चुप रही।"

चुप्पी को हल्के में लिया गया

देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) ने कहा कि उनकी चुप्पी को हल्के में लिया गया। ट्रोल्स करने वाले खुद को रोक नहीं पाए और मेरे नन्हे बेटे जॉय को निशाना बनाने की कोशिश की। ट्रोलर्स भूल जाते हैं कि नस्लवाद एक अपराध है। मुझे पता है कि मेरा बेटा, जब बड़ा होगा और समझेगा, तो ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए काफी मजबूत होगा। आखिरकार, वह मेरा बेटा है, देवोलीना का बेटा।

अब उन्होंने (Devoleena Bhattacharjee) नफरत भरी टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट शेयर करके कानूनी कार्रवाई की मांग की है और साइबर अपराध का मामला दर्ज करा दिया हैं।

नस्लवाद से लड़ने के लिए उठाया कदम

उन्होंने आगे कहा, "मैं नस्लवाद (रंगभेद) से लड़ने के लिए एक कदम उठा रही हूं। मैंने कानूनी रास्ता अपनाया है, किसी को माफ न किया जाए। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि भविष्य में किसी और माता-पिता या बच्चे को इस तरह के मामले का सामना न करना पड़े। मैं साइबर अपराध विभाग की आभारी हूं जो इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और मेरी मदद कर रहा है। हमें ट्रोल करने वाले कई अकाउंट अब सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनका पता लगाया जाएगा।"

अभिनेत्री ने दिसंबर 2022 में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की। इस जोड़े ने दिसंबर 2024 में अपने बेटे जॉय का स्वागत किया।