
उर्वशी रौतेला ने अपनी मॉम के बर्थडे पर गोल्ड प्लेटिड केक के साथ दिया सरप्राइज
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी मॉम का बर्थडे स्पेशल तरीके से मनाया है। जिसके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। यह फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और वे उन्हें लाइक कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपनी मॉम के बर्थडे के फोटोज शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी मॉम के बर्थडे पर gold-plated केक कटवाया है। वह इस अवसर पर शेयर की गई तस्वीरों में ब्लू कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रही है और उर्वशी की मां मीरा रोतेला ब्लैक कलर के गाउन में दिख रही हैं। उनके सामने गोल्ड प्लेटिड केक नजर आ रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, "अपनी मॉम को उनके बर्थडे पर असली गोल्ड प्लेटिड केक सरप्राइज किया। मॉम मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि मैं आपके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं, लेकिन आपके साथ में सब कुछ हूं।"
Published on:
02 Jan 2021 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
