6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शबाना आजमी पर ट्वीट करना उर्वशी रौतेला को पड़ा भारी, पीएम मोदी से जुड़ा है मामला, लोग सुना रहे खरी-खोटी

कई सेलेब्स ने ट्वीट कर एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की। लेकिन उर्वशी रौतेला को ट्वीट करना भारी पड़ गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Urvashi rautela

Urvashi rautela

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। वे अभी कोकिलाबेन अस्पताल में हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने ट्वीट कर एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की। लेकिन उर्वशी रौतेला को ट्वीट करना भारी पड़ गया।

दरअसल, पीएम मोदी ने भी दुर्घटना की खबर मिलते ही ट्वीट कर लिखा था,'शबाना आजमी जी के दुर्घटना में घायल होने वाली खबर दुखद है। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी सोशल मीडिया पर शबाना आजमी के ठीक होने की कामना की लेकिन उनका ट्वीट पीएम मोदी के ट्वीट का जैसा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स ने एक्ट्रेस पर पीएम मोदी के ट्वीट को कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया।

बात करें उर्वशी के वर्कफ्रंट की तो पिछले साल नवंबर माह में उनकी फिल्म 'पागलपंती' रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज, पुलकित सम्राट और कीर्ति खरबंदा भी नजर आए थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग