
Urvashi Rautela
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उर्वशी ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है बल्कि उन्हें फैशन आइकन भी कहा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 'अरब फैशन वीक' में शोस्टॉपर का खिताब जीतना पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
खास बात यह है कि उर्वशी रौतेला ने इस फैशन वीक के लिए असली 24 कैरेट सोने का मेकअप करवाया था। दरअसल, उर्वशी ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, "मेरी आंखों पर बेहद ही अनमोल 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो लगा हुआ है।" एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इसपर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
इससे पहले उर्वशी रौतेला अपने फैशन के कारण चर्चा में आई थीं। मौका था बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी का। रअसल, नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने 55 लाख का लहंगा पहना था। लाइट ग्रीन के लंहगे में उर्वशी काफी खूबसूरत लग रही थीं। नेहा की शादी की कुछ वीडियोज़ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने कॉमेडी-ड्रामा फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनके साथ गौतम गुलाटी भी नजर आए थे। इसके अलावा उर्वशी जल्द ही तेलुगू फिल्म 'ब्लैक रोज' में दिखाई देंगी।
Published on:
12 Nov 2020 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
