13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाणी कपूर के ‘राम’ नाम के टॉप पर नहीं थम रहा विवाद, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप, दर्ज हुई शिकायत

Vaani Kapoor: वाणी को राम नाम का टॉप पहनना पड़ा भारी
2 min read
Google source verification
vaani kapoor

नई दिल्ली: एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के बाद से वाणी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तस्वीर में वाणी ने 'हरे राम हरे कृष्णा' लिखा हुआ डीप नेक का टॉप पहना था। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि उसके बाद वाणी ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। लेकिन एक बार फिर ये मुद्दा गरमा गया है, क्योंकि वाणी के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है।

मुंबई रेजिडेंट ने वाणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई रेजिडेंट ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। शिकायत एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। वाणी अपनी फिल्म 'वॉर' से भी इतनी सुर्खियों में नहीं आई थीं, जितनी चर्चा उनकी राम नाम के टॉप पहनने पर हो रही है। इससे पहले जब वाणी ने उस तस्वीर को पोस्ट किया था तो लोग बुरी तरह उनपर भड़क उठे थे।

एक यूजर ने लिखा- हम इसका विरोध करते है ! यह फोटो हमारे धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। यूजर ने इस कमेंट में मुबंई पुलिस को भी टैग करते हुए कहा- कृपया संज्ञान लें और उचित कार्यवाही करें। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैलाने वाले फोटो डाले हैं और जो वस्त्र पहने हैं उस पर आराध्य भगवान राम का नाम लिखा है। हम चाहते हैं वाणी इसके लिए सभी से माफी मांगें। बात करें वाणी की आने वाली फिल्मों की तो वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग