1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine’s Day 2023: आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिन्हें चॉकलेट की है लत

हर साल, वैलेंटाइन वीक के दौरान, 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट प्रेमियों के लिए, अपनी पसंद की चॉकलेट का सबसे अच्छा रूप खाकर इस दिन को मनाने का यह एक और कारण है। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड की कई हस्तियां हैं जिन्हें चॉकलेट बहुत पसंद है।

4 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 09, 2023

choclate.jpg

Chocolate Day 2023: हर साल, वैलेंटाइन वीक के दौरान, 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट प्रेमियों के लिए, अपनी पसंद की चॉकलेट का सबसे अच्छा रूप खाकर इस दिन को मनाने का यह एक और कारण है। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड की कई हस्तियां हैं जिन्हें चॉकलेट बहुत पसंद है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर हमेशा फ्लॉलेस और शेप में दिखने का दबाव रहता है। बॉलीवुड स्टार्स को सख्त डाइट प्लान से गुजरना पड़ता है और कुछ सख्त वर्कआउट रूटीन का पालन करना पड़ता है। उन्हें चॉकलेट और अन्य मिठाई खाने के लिए समझौता करना पड़ता है और अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ता है। लेकिन फिर भी कुछ सेलेब्स अपनी इस फैवरेट चॉकलेट को खाने के बाद भी खुद को फिट बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। जिसकी वजह से इन्हें चॉकलेट खाने से कोई रोक नहीं पाता। चॉकलेट डे के मौके पर, चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो चॉकलेट के बेहद दीवाने हैं और कभी भी उनके लिए अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटे।

ranveer.jpg

रणवीर सिंहयह बात किसी से छिपी नहीं है कि रणवीर सिंह चॉकलेट्स के दीवाने हैं। बाजीराव मस्तानी एक्टर को चॉकलेट स्प्रेड खाना बहुत पसंद है और इसके बिना वह एक दिन भी नहीं रहा जाता। अगर आप रणवीर के इंस्टाग्राम फीड पर जाते हैं, तो आप देखेंगे कि एक्टर को नुटेला बहुत पसंद है।

sara.jpg

सारा अली खानसारा अपने शख्त डाइट प्लान के बावजूद चोरी-छिपे चॉकलेट जरूर खाती हैं। हालांकि वह स्वस्थ आहार का पालन करना जानती हैं। अब, अगर आप सोच रहे हैं कि हम कैसे जानते हैं कि सारा चॉकलेट की फैन है, तो यह सब उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली जाने वाली पोस्ट से पता चलता है। अतरंगी रे एक्ट्रेस को भी चॉकलेट बहुत पसंद है और उनकी पसंदीदा डार्क चॉकलेट है।

deepika_padukone.jpg

दीपिका पादुकोणदीपिका डार्क चॉकलेट की बहुत बड़ी फैन हैं और वह कभी भी चॉकलेट के बारे में अपने प्यार का इज़हार करने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने चॉकलेट केक के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

alia.jpg

आलिया भट्टआलिया किसी भी अन्य सेलेब्रिटी की तरह समय-समय पर अपनी खाने-पीने के शौक को उजागर करने से नहीं कतराती हैं। अपने एक इंस्टाग्राम एएमए सेशन में, गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें आलू और चॉकलेट बहुत पसंद है। इसके अलावा आपने उन्हें चॉकलेट के कई विज्ञापनों में भी देखा होगा।

kareena_kapoor.jpg

करीना कपूर खानकरीना कपूर खान के सख्त वर्क आउट रूटीन के बावजूद, वह हर चीज पर हॉग करती हैं और इसके हर बिट का आनंद लेती हैं। एक बार, लाल सिंह चड्ढा एक्ट्रेस को अपनी बहन करिश्मा कपूर द्वारा बनाए गए चॉकलेट केक पर मस्ती करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस ने एक बार करिश्मा द्वारा भेजी गई चॉकलेट के एक टुकड़े की तस्वीर पोस्ट की थी।

sonam.jpg

सोनम कपूरसोनम कपूर भी एक ऐसी ही डेजर्ट-लवर हैं, वह अपने शख्त डाइट प्लान को किनारे करते हुए बीच-बीच में उन सभी चीजों को जरूर ट्राइ करती हैं, जो उन्हें खाना बहुत पसंद है। अक्सर, वह अपने पति आनंद आहूजा के लिए शानदार चॉकलेट चिप कुकीज बनाती हैं और इसकी झलक अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं।

shilpa-shetty.jpg

शिल्पा शेट्टीशिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। हंगामा 2 की एक्ट्रेस अपने संडे बिंज के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा अक्सर अपने चीट मील को भी उतनी ही गंभीरता से लेती हैं। वह अकसर अपने डाइट प्लान में चॉकलेट और स्वीट्स खाना पसंद करती हैं। इस बात का सबूत आपको उनके इंस्टाग्राम पेज पर मिल जाएगा।

diana.jpg

डायना पेंटीबीते दिनों डायना चॉकलेट्स के प्रति अपने प्यार के बारे में बात कर चुकी हैं। उनका कहना है कि वह सभी रूपों में चॉकलेट पसंद करती है। उनका इंस्टाग्राम हैंडल भी चॉकलेट के साथ ढेर सारी तस्वीरों से भरा हुआ है।