13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine’s Day 2023: जब इस एक्ट्रेस ने दी चॉकलेट, तब फिल्म में काम करने को तैयार हुए थे ऋषि कपूर

Valentine's Day 2023: ऋषि कपूर के फिल्मों में आने का किस्सा बेहद दिलचस्प है। एक किस्सा उन्होंने खुद सुनाया था, जो काफी मजेदार है। एक किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया था कि बतौर चाइलड आर्टिस्ट अपनी एक फिल्म में अभिनय करने के लिए उन्होंने फिल्म की एक्ट्रेस से चॉकलेट रिश्वत में ली थी। चलिए, चॉकलेट डे पर जानते हैं ये मशहूर किस्सा।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 09, 2023

Rishi Kapoor took bribe of chocolate to do film with Nargis Dutt

Rishi Kapoor took bribe of chocolate to do film with Nargis Dutt

Chocolate Day 2023: वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। चॉकलेट डे मुंह और रिश्ते दोनों में मिठास घोलने का काम करती है। एक स्वीट डिश के रूप में तो चॉकलेट मशहूर है ही लेकिन जब बात आती है इजहार-ए-मोहब्बत की तब चॉकलेट की महत्ता और बढ़ जाती है। प्यार में मिठास जरूरी होती है और चॉकलेट मीठे के तौर पर दुनियाभर में उपयोग की जाने वाली मिठाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ऋषि कपूर ने अपनी पहली फिल्म करने के लिए चॉकलेट रिश्वत में ली थी। वो किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर से नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस से।


चॉकलेट लेकर इस फिल्म को करने के लिए राजी हुए थे ऋषि कपूर


ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें और बातें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। इन्हीं में से एक किस्सा ये भी था कि एक बार उन्हें चॉकलेट देकर सीन शूट करने के लिए मनाया गया था। ज्यादातर लोगों का मानना है कि ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी। लेकिन आपको बता दें, ऋषि कपूर इससे पहले भी एक फिल्म में काम कर चुके हैं। ये फिल्म थी 'श्री 420'।


ऋषि कपूर के साथ उनके भाई-बहन ने भी किया था अभिनय


इस फिल्म में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं। इस फिल्म के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में जहां राज कपूर और नरगिस के बीच रोमांस फिल्माया गया था। इस गाने के बीच में आपने तीन बच्चों को जरूर देखा होगा जो एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई देते हैं। गाने में दिखाई दिए गए बच्चों में एक ऋषि कपूर हैं। बाकी बच्चे उनके भाई रणधीर कपूर बहन रीमा हैं।


ऋषि कपूर ने खुद बताई चॉकलेट रिश्वत में लेने की बात


मगर क्या आप जानते हैं, इस सीन को करने के लिए ऋषि कपूर ने चॉकलेट रिश्वत में ली थी। ये चॉकलेट उन्हें किसी और ने नहीं बल्की एक्ट्रेस नरगिस ने दी थी। चॉकलेट लेने के बाद ऋषि कपूर भीगते हुए इस सीन करने के लिए तैयार हुए थे। इस सीन को फिल्माने के पीछे की मजेदार कहानी को खुद ऋषि कपूर ने एक इवेंट के दौरान बताया था।

यह भी पढ़ें: डॉर्क चॉकलेटी रंगभेद की वजह से इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी


शूट के दौरान ऋषि कपूर के साथ हो गया था हादसा


ऋषि कपूर ने इस किस्से को सुनाते हुए कहा, "उस दौरान मेरी उम्र बहुत कम थी। इस सीन में मुझे अपने भाई-बहन के साथ सड़क किनारे चलना था। मेरा ये सीन देखने में भले ही आसान लग रहा हो, मगर उसे शूट करना बहुत मुश्किल था। ये सीन बारिश में शूट हुआ था। जैसे ही शुट स्टार्ट हुआ और मैंने वॉक करना शुरू किया वैसे ही मेरे चेहरे पर पानी पड़ गया। बस फिर क्या था, मैं बुरी तरह रोने लगा और अपनी आंखे बंद कर ली।"


नरगिस ने चॉकलेट देकर फिल्म करने के लिए करवाया था राजी


ऋषि कपूर ने आगे बताया, "तब पूरी शूटिंग रोक दी गई और नरगिस जी मेरे पास आईं। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें चॉकलेट दूंगी। तुम चुप हो जाओ। उस वक्त एक चॉकलेट के बदले मैंने बिना रोए बारिश में चलते हुए अपनी जिंदगी का पहला शॉट दिया था। ये सीन बहुत खास था क्योंकि पापा की फिल्म में मेरा पहला सीन था।"

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2023: आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिन्हें चॉकलेट की है लत