
Valentines Day 2023: वैलेंटाइन डे का मौका हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन दो प्यार करने वाले एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए अक्सर कपल्स डेट नाइट पर जाते हैं। लेकिन लड़कियों को अक्सर कपड़े चुनने में दिक्कत होती है। तो आज हम आपको एक्ट्रेसेस के कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। ये लुक कैरी कर आप भी उतनी ही खूबसूरत दिखेंगी। आइए देखते हैं तस्वीरें।

बॅालीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने यह लुक बड़े ही कूल तरीके से कैरी किया है। इस ड्रेस में उन्होंने हॅाफ जैकेट पहनी हुई है। यकीनन डेट नाइट के लिए यह परफेक्ट ड्रेस है।

कृति सेनन की यह ड्रेस काफी ग्लैमरस है। स्लिट ड्रेस आजकल ट्रेंड में है। इसमें शिमर वर्क चार चांद लगा रहा है।

जाह्नवी कपूर इस ड्रेस में काफी हॅाट लग रही हैं। डार्क रेड कलर की लिप्सटिक इस ड्रेस पर काफी सूट हो रही है। बैकलेस ड्रेस में डेट नाइट और भी हसीन हो जाएगी।

कियारा आडवाणी की यह ड्रेस काफी क्यूट है। कमर से कट लगी इस ड्रेस में आपका फिगर और भी निखर कर आएगा।

अगर कूल लुक में कोई ड्रेस जाती है, तो श्रद्धा कपूर की यह ड्रेस आपके लिए सबसे बेहतर है। शर्ट पेंट के लुक में यह ड्रेस आजकल काफी ट्रेंड कर रही है।

आलिया भट्ट की फैशन सेंस का कोई जवाब नहीं। फूलों से भरा यह वनपीस बेहद अच्छा आइडिया है। इसपर जैकेट काफी कूल लुक देगी।

डिनर डेट के लिए अनन्या पांडे के जैसी ड्रेस भी एक अच्छा ऑपशन है। अगर डीसेंट ड्रेस पहननी हो तो यह लुक काफी अच्छा लगेगा।