26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SHOCKING! वरुण की ‘ऑक्टोबर’ घिरी विवादों में, फिल्म पर लगा Copy करने का आरोप

निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म पर नकल करने का आरोप लगा है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:06 PM IST

varun dhavan

varun dhavan

पिछले हफ्ते रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'अॉक्टोबर' तमाम तारीफों के बाद अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म पर नकल करने का आरोप लगा है। अमरीका बेस्ड एक फिल्ममेकर हेमल त्रिवेदी ने अपने Facebook पर फिल्म को लेकर ऐसा दावा किया है।

मराठी फिल्म की नकल
हेमल ने ऐसा दावा किया है शूजीत की 'ऑक्टोबर' मराठी फिल्म 'आरती-द अननोन लव स्टोरी' की नकल है। हेमल ने कहा कि यह मराठी मूवी डायरेक्टर सारिका मेने के भाई की असल जिंदगी पर आधारित है।साथ ही हेमल का कहना है कि शूजित सरकार ने फिल्म की कहानी से लेकर वरुण का लुक भी मराठी फिल्म से Copy किया है। यही नहीं 'ऑक्टोबर' के मेकर्स द्वारा मराठी फिल्म के राइट्स को लेकर बिना किसी संपर्क के फिल्म बना दी। इस फेसबुक पोस्ट में हेमल ने दावा किया है कि वह पिछले कुछ दिनों से देश की कई Associations से मदद मांग चुके हैं लेकिन उन्‍हें किसी से कोई मदद नहीं मिली है।

मेकर्स ने दी सफाई
फिल्म पर विवादों के बाद 'अॉक्टोबर' के मेकर्स ने एक बयान जारी कर कहा कि 'हम पर फिल्म 'अॉक्टोबर' के कॉपीराइट को लेकर आरोप लगाए गए हैं। हम क्रिएटिव लोग हैं और हमारी टीम अपने काम पर पूरा यकीन रखती है। हमने 'पीकू', 'पिंक' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। हमने तो 'आरती-द अननोन लव स्टोरी' नाम की किसी फिल्म के बारे में सुना ही नहीं और ना ही हमें विवादों से जुड़ी सारी जानकारी दी गई।'


क्रिटिक्स कर चुके है फिल्म की तारीफ
बता दें कि 'ऑक्टोबर' 13 अप्रेल को हुई थी। रिलीज के पहले ही हफ्ते में यह अभी तक करीब 32 करोड़ रुपये कमा चुकी है। क्रिटिक्स ने फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग की काफी तारीफ की हैं। साथ ही बनिता संधू की भी प्रशंसा की है।चर्चा है कि यह वरुण धवन करियर की बेस्ट फिल्म है। बता दें कि 'ऑक्टोबर' लेखिका जूही चतुर्वेदी की कहानी है, जो इससे पहले 'विक्‍की डोनर' और 'पीकू' जैसी फिल्‍मों की कहानियां लिख चुकी हैं.

कहानी
फिल्म में वरुण धवन, डैन यानी की दानिश के किरदार में नजर आए हैं,वहीं बनिता संधू, शिवली का किरदार अदा कर रही हैं। डैन होटल मैनेजमेंट का स्टू़डेंट है। वह फाइव स्टार होटल में इंटर्नशिप कर रहा है। डैन जिन्दगी में किसी बात को गंभीरता से नहीं लेता। डैनी का सपना है कि वह एक होटल खोले। डैन थोड़ा अनुशासनहीन है जिस वजह से उसे बार-बार होटल से बाहर निकालने की धमकी मिलती है। इसी होटल में शिवली नाम की एक लड़की है। वह डैन की बैचमेट होती है। शिवली का बर्ताव डैनी से एकदम अलग है। वह अपने काम ? को लेकर काफी गंभीर है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शिवली, डैन को मन ही मन पसंद करने लगती है और इस बात की जानकारी डैनी को नहीं होती। इसी दौरान शिवली के साथ एक हादसा हो जाता है और दूसरी और डैन के सामने ये राज खुलता है कि शिवली उसे पसंद करती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग