17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हे राजा Varun Dhawan ने शादी से पहले दिखाई अपनी झलक, चेहरे पर नजर आया वेडिंग ग्लो.. देखें लेटेस्ट तस्वीरें

वरुण धवन ने शादी से पहले दिखाई अपनी झलक वरुण के चेहरे पर दिखाई दिया वेडिंग ग्लो नताशा दलाल से 24 जनवरी को करने जा रहे हैं शादी

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 23, 2021

Varun Dhawan

Varun Dhawan

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) शादी के लिए पुरी तरह से तैयार हैं। नताशा दलाल (Natasha Dalal) को अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए वरुण मुंबई के अलीबाग में बने द मेंशन हाउस पहुंच गए हैं। शादी से पहले वरुण की झलक देखकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। वरुण और नताशा की शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्तों को 'द मेंशन हाउस' जाते हुए देखा गया है। वहीं वरुण धवन भी जैसे ही पहुंचे मीडिया के कैमरों ने उन्हें क्लिक करना शुरू कर दिया। वरुण इस दौरान बेहद ही चार्मिंग नजर आ रहे थे।

वरुण ने 22 जनवरी की रात को अलीबाग की एक प्राइवेट प्लेस में अपनी बैचलर पार्टी की थी। उसके बाद सुबह वो अपने दोस्त शशांक खेतान के साथ पहुंचे। वरुण की इन लेटेस्ट तस्वीरों को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वरुण गाड़ी से उतरे और उन्होंने मास्क लगाया हुआ था।

इसके बाद उन्होंने अपना मास्क हटाया और मीडिया के कैमरों की तरफ हाय किया। दुल्हा बनने से पहले वरुण के चेहरे पर खास चमक साफ दिखाई दे रही थी। वरुण वाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस में बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं।

फैंस अब वरुण और नताशा की शादी की तस्वीरों को इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आज संगीत सेरेमनी होगी। वहीं 24 जनवरी को दोनों सात (Varun Dhawan Natasha Dalal wedding) फेरे लेंगे। वरुण की इस शादी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचेंगे। खबरों की मानें तो वरुण की शादी के लिए शाहरुख खान ने भी अपना बंग्ला रेंट पर दिया है।

वरुण की शादी में सीमित गेस्ट ही पहुंचेंगे लेकिन शाहरुख ने उसका इंतजाम भी कर दिया है। वरुण धवन स्कूल के वक्त से नताशा दलाल के दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।