21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूजर को वरुण धवन पर कमेंट करना पड़ा भारी, एक्टर ने कहा- तुम सिखाओगे की क्या करना चाहिए…

एक्टर वरुण धवन ( varun dhawan ) ने भी 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' को देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Aug 05, 2019

varun dhawan twitter

varun dhawan twitter

इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' ( fast and furious hoobs and shaw ) का खुमार चड़ा हुआ है। लगातार ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जेसन स्टेथम और इदरिस एल्बा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अब एक्टर वरुण धवन ( Varun Dhawan ) ने भी 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' को देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है।

वरुण ने फिल्म के हीरो ड्वेन जॉनसन ( Dwayne Johnson ) को ट्वीट कर उनकी तारीफ की है। इतना ही नहीं एक्टर ड्वेन जॉनसन ने फिल्म और उनकी तारीफ करने पर वरुण धवन का धन्यवाद भी किया है। लेकिन इन सभी के बीच अचानक एक्टर ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने वरुण धवन के उस कमेंट का मजाक बन दिया जिसमें उन्होंने ड्वेन जॉनसन और फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' की तारीफ की थी। सोशल मीडिया यूजर ने वरुण धवन को कमेंट में लिखा कि हॉलीवुड फिल्म का प्रमोशन करने से अच्छा है कि आप अपनी फिल्म की क्वालिटी और कंटेट पर काम करें।

इसपर वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'तुम्हारी प्रोफाइल हैरी पॉटर वाली नहीं जो तुम लोगों को सिखाओगे की क्या करना चाहिए। जाओ अपने बिस्तर पर।' वरुण धवन के इस करारे जवाब पर भी उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' की तो ये हैरतअंगेज एक्शन और स्टंट से भरपूर हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्पीन ऑफ है। ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।