15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद Varun Dhawan ने दिशा पाटनी के साथ शेयर की फोटो, फैंस बोले- टाइगर भाई आ जाएंगे छोड़ दो

वरुण धवन ने दिशा पाटनी के साथ शेयर की तस्वीर फैंस ने दोनों को साथ में देखकर दिए जमकर रिएक्शन नताशा दलाल का डर दिखाते हुए भी आए नजर

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Feb 01, 2021

Disha Patani and Varun Dhawan

Disha Patani and Varun Dhawan

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की हाल ही में शादी हुई है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज अब भी वायरल हो रही हैं। वहीं इसी बीच वरुण ने एक फोटो दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ शेयर कर दी है। जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। दिशा और वरुण को साथ देखकर फैंस उनसे उनकी फिल्म के बारे में सवाल कर रहे हैं। वहीं कुछ वरुण को उनकी शादी हो जाने की याद भी दिला रहे हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि भाभी कहां हैं ये बताओ आप। वरुण और दिशा की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी के साथ फोटो को शेयर किया है। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया हुआ है और हाथ में पहनी हुई घड़ी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। हालांकि पहली नजर में किसी का इसपर ध्यान नहीं जा पाता है।

वरुण ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में ऐड के बारे में जानकारी दी है। दरअसल दोनों ने रिसेन्टली घड़ी का एक ऐड शूट किया है जिसको लेकर ये फोटो पोस्ट की है। फैंस को दोनों की जोड़ी साथ में इस कदर बढ़िया लग रही है कि वो लगातार फिल्म के बारे में पूछ रहे हैं। फिलहाल तो वरुण और दिशा किसी फिल्म में साथ नहीं नजर आने वाले हैं।

फैंस वरुण को दिशा के साथ देखकर टाइगर की भी याद दिला रहे हैं। वहीं कुछ नताशा की याद दिलाकर मजे ले रहे हैं। बता दें कि वरुण इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वरुण अब फिल्म भेड़िया में काम करने वाले हैं। इसी को लेकर वो अपने हनीमून के लिए भी नहीं गए हैं।