24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरुण धवन कोरोना पॉजिटिव जोआ मोरानी से लाइव करेंगे बात, अब वो कैसी हैं बताएंगी

वरुण धवन (Varun Dhawan) कोरोना पॉजिटिव जोआ मोरानी संग करेंगे LIVE इंस्टाग्राम पर शनिवार शाम 5:30 बजे करेंगे बात जोआ मोरानी (Zoa Morani) का अस्पताल में चल रहा है इलाज

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 11, 2020

photo_2020-04-11_16-21-42.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (coronavirus) की चपेट में आ चुका पूरा मोरानी परिवार इस वक्त अस्पताल में एक जंग लड़ रहा है। हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई करीम मोरानी के बेटी और एक्ट्रेस जोआ मोरानी (Zoa Morani) शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ लाइव (LIVE) आने वाली हैं। वरुण धवन ने खुद इस बात की जानकारी दी है। वरुण जोआ के अच्छे दोस्त हैं इसलिए वो जोआ के साथ लाइव आकर फैंस के बीच उनका एक्सपीरियंस साझा करेंगे।

वरुण धवन ने अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट कर ये जानकारी दी है कि वो शनिवार शाम 5.30 बजे जोआ के साथ लाइव आएंगे। उन्होंने लिखा- हैलो दोस्तों, मेरी दोस्त जोआ मोरानी के साथ लाइव आने जा रहा हूं। जहां वो कोरोना से अपनी लड़ाई के बारे में और वो कैसी हैं ये बताएंगी। गौरतलब हो कि जोआ मोरानी की बहन शजा मोरानी और पिता करीम मोरानी भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। करीम बॉलीवुड प्रोड्यूसर हैं और शाहरुख खान के काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

View this post on Instagram

Once this ends I will celebrate like this

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वहीं वरुण धवन एक के बाद एक काम करके अपने फैंस का दिल जीतते जा रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 55 लाख रुपए की राशि सहयोग के रूप में दी थी। उसके बाद उन्होंने एक हफ्ते के लिए मेडिकल स्टाफ को खाना खिलाने की बात कही और फिर गरीब दिहाड़ी मजदूरों तक भी उन्होंने खाने पहुंचाने का प्रण लिया। लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों पर इसका सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ रहा है। उनके सामने खाने की बड़ी आकर खड़ी हो गई है।