
kishore pradhan
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कादर खान के निधन की खबर से फैंस सहित पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब बॉलीवुड के लिए एक और दुखद खबर आई है। दिग्गज अभिनेता किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि किशोर प्रधान कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वे थियेटर में भी काफी सक्रिय थे।
'जब वी मेट' का डायलॉग हुआ था फेमस:
बता दें कि किशोर ने शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' में स्टेशन मास्टर का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उनका एक डायलॉग बहुत फेमस हुआ था। 'लड़कियां खुली तिजोरी की तरह होती हैं' वाला उनका डायलॉग अब तक की उनकी फिल्मों का बेस्ट डायलॉग था।
कई दिनों से खराब थी तबीयत:
मशहूर मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने सोशल मीडिया पर किशोर के निधन की जानकारी सबसे पहले दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किशोर की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। हालांकि अभी तक मृत्यु का सही कारण पता नहीं है।
100 मराठी फिल्में, कई बॉलीवुड फिल्में:
बता दें कि किशोर ने 'जब वी मेट' के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनको पहचान सजंय दत्त की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' से मिली। उन्होंने 100 मराठी फिल्में और कई नाटक में भी काम किया था।
Published on:
12 Jan 2019 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
