
Vicky Kaushal-Katrina Kaif love Secret
Vicky Kaushal-Katrina Kaif love secret: एक्टर विक्की कौशल ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) से दिसंबर 2021 में शादी की थी। उस दौरान ये खबर आग की तरह फ़ैल गई थी। हर तरफ बस इन्हीं प्रेमी जोड़े की चर्चा हो रही थी। विक्की कौशल पर इस दौरान ढेरों मीम्स भी बने। लेकिन शादी के 3 साल बीत जाने के बाद एक्टर विक्की कौशल ने अब जाकर अपनी और पत्नी कैटरीना की प्रेम कहानी को लेकर जानकारी साझा की।
ये भी पढ़ें:10 साल की बच्ची के बोरवेल में गिरने की सच्ची कहानी पर्दे पर होगी रिलीज
विक्की (Vicky Kaushal) हाल ही में स्ट्रीमिंग चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' के छठे सीजन में दिखाई दिए। एक्टर ने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया , "यह सिर्फ ऐसा था जैसे दो लोगों ने मुलाकात कर एक-दूसरे में एक कनेक्शन ढूंढा हो। हम मिलते रहे जैसे कि दोनों में कोई संबंध है। हम इसे अगले स्तर पर नहीं ले गए, हमें बस यही लगा कि ठीक है, यह बिना प्रयास के हो रहा है। यह बिल्कुल स्वाभाविक रूप से सही लग रहा था और ऐसा ही हुआ।''
Published on:
21 Mar 2024 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
