12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्की कौशल ने ठुकराया इस बड़ी फिल्म का ऑफर, कहा- ‘नो कॉन्डम्स प्लीज’

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कॉन्डम्स बेस्ड फिल्म को कहा No विक्की कौशल फिल्म सरदार उधम सिंह की तैयारियों में बिजी फिल्म को मना करने की वजह नहीं आई सामने
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 22, 2019

vicky-kaushal4.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) फिल्म उरी और राज़ी के बाद से दर्शकों के फेवरेट बन चुके हैं। फिल्म उरी में लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई। हालांकि कुछ दिनों से वो एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ भी अफेयर को लेकर चर्चाओं बने हुए हैं। इसी बीच विक्की को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। सुत्रों के मुताबिक, विक्की ने हाल ही में कॉन्डम्स पर आधारित एक फिल्म को मना कर दिया है।

रिसेन्टली विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को कॉन्डम्स पर बेस्ड एक फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन खबर है कि उन्होंने फिल्म करने से साफ इंकार कर दिया है। जंहा एक तरफ अलग तरह के सब्जेक्ट पर आजकल फिल्में बनाई जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ विक्की ने ऐसे प्रोजेक्ट को मना कर दिया। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर स्पर्म एक्सेंज पर बेस्ड है, तो आयुष्मान खुराना की बधाई हो भी बड़ी उम्र में मां-बाप बनने पर आधारित थी। ऐसे टैबूज पर फिल्में बनाई जा रही हैं लेकिन विक्की का ऐसे सब्जेक्ट पर मना करना हैरान करने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

हालांकि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने फिल्म मनमर्जियां में एक दिवाने आशिक का रोल प्ले किया था।इस फिल्म में विक्की ने तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के साथ काफी इंटीमेट सीन्स भी दिए थे लेकिन अब खबर के मुताबिक उन्होंने कॉन्डम्स पर बेस्ड फिल्म पर ना बोल दिया है। फिलहाल विक्की की तरफ से इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। बता दें कि विक्की कौशल आजकल फिल्म सरदार उधम सिंह के लिए अपने वेट को काफी कम कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग