
celebs buy latest luxury car
नई दिल्ली। बॉलीवुड की चमक-धमक वाली लाइफ में फिल्मी सितारे भी उसी चमक के साथ रहने लग जाते है। और अपनी शानशौकत को पूरा करने के लिए वो मंहगी से मंहगी चीजों को भी खरीदने में कंजूसी नही करते हैं। जैसा कि अभी हाल ही में विक्की कौशल ने एक नई मंहगी कार खरीदी है जिसकी तस्वीरे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की हैं।
इससे पहले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कार्तिक आर्यन तक, बॉलीवुड की अधिकांश हस्तियों ने महंगी और लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं। अब इस लिस्ट में एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का नाम भी जुड़ गया है। ज हम बताते है उन एक्टर के बारे में जिनके पास हैं मंहगी गाड़ियां....
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने अप्रैल में शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी थी जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पोस्ट की थी। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "खरीद ली ... लेकिन मैं शायद महंगी चीजों के लिए बना ही नहीं हूं." इस गाड़ी की कीमत लगभग 4.5 करोड़ थी।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने भी मई में लेम्बोर्गिनी यूरस पर्ल कैप्सूल खरीदी थी, जो हाल ही में भारत में लॉन्च की गई है. इस लग्जरी कार की कीमत 3.43 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास एक लाल रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस भी है, जो उन्होंने साल 2019 में खरीदी थी।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने इसी साल अप्रैल माह में नई कार- लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 73.98 लाख रुपये से 1.08 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
Published on:
06 Jul 2021 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
