
एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि एक फिल्म में अपने रोल को निभाने के बाद उन्हें स्मोकिंग की लत लग गई थी। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘द डर्टी पिक्चर’ थी। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें स्मोकिंग क्यों पसंद है।
विद्या बालन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने फिल्म की शूटिंग से पहले स्मोकिंग की थी। मैं स्मोकिंग करना जानती थी लेकिन मैं वास्तव में स्मोकिंग नहीं करती थी। एक कैरेक्टर को जब आप प्ले करते हैं तो आप इसे केवल नकली नहीं बना सकते। मुझे पहले झिझक होती थी क्योंकि सिगरेट पीने वाली महिलाओं के बारे में एक निश्चित धारणा होती है। हालांकि ये अब बहुत कम, पहले बहुत ज्यादा थी। ‘द डर्टी पिक्चर’ के बाद मुझे स्मोकिंग की लत लग गई। मैं दिन में 2-3 सिगरेट पी जाती थी।”
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
विद्या ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि मुझे यह बात कैमरे पर कहनी चाहिए लेकिन मैं स्मोकिंग एंजॉय करती हूं। अगर आपने मुझसे कहा होता कि सिगरेट से कोई नुकसान नहीं होता तो मैं धूम्रपान करने वाला बन गई होती। मुझे धुएं की गंध बहुत पसंद है। यहां तक कि अपने कॉलेज के दिनों में बस स्टॉप पर भी, मैं उन लोगों के बगल में बैठती थी जो स्मोकिंग करते थे।”
Published on:
26 Apr 2024 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
