
Vidya Balan
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों एक ऐसी बीमारी जुझ रही हैं कि जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जी हां, विद्या को इन दिनों साफ-सफाई का भूत सवार हो गया है। जब भी उनका मन करता है वह इस काम को करके ही दम लेती हैं। बता दें कि इस बीमारी का नाम ओसीडी है। यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर (Obsessive Compulsive Disorder)। ये बीमारी आम तौर पर ज्यादा स्ट्रेस लेने से होती है। साथ ही यह बीमारी किसी चीज के इंफेक्शन से भी हो जाती है।
विद्या बालन के व्यवहार में आया बदलाव
इस बीमारी से ग्रस्त होने के बाद विद्या बालन के व्यवहार में भी बदलाव आया है। दरअसल, इस बीमारी के चलते ब्रेन में सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर की कमी हो जाती है। असल में इस बीमारी में ऐसा होता है कि इंसान बार-बार एक ही काम को करता रहता है। इस बीमारी में मुख्य तौर पर इंसान को साफ-सफाई रखने का फितूर सवार हो जाता है। इस बीमारी से पीड़ित रोगी को आसपास ही नहीं खुद में भी गंदगी दिखती रहती है। अगर कोई गंदी चीज छू जाए तो रोगी तब तक हाथ धोते रहते हैं जब तक उनका दिमाग उन्हें न कहें। ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर के लिए आनुवांशिकता, ब्रेन में सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर की कमी, इंफेक्शन, स्ट्रेस आदि चीजें जिम्मेदार होते हैं।
घर में चप्पल नहीं पसंद
विद्या बालन को अपने आसपास सफाई बहुत पसंद है। अगर उन्हें अपने आसपास थोड़ी सी भी धूल मिट्टी दिख जाती है तो उनके दिमाग के नेगेटिव हॉर्मोन्स एक्टिव हो जाते हैं। इसके चलते उन्हें एलर्जी हो जाती है। सिर्फ यही नहीं विद्या को यह भी पसंद नहीं है कि उनके घर में कोई चप्पल पहनकर घूमे।
एन.टी. रामाराव की बायोपिक में हैं बिजी
विद्या बालन ने हाल में अपने पति के साथ हैप्पी न्यू ईयर मनाया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली थी। विद्या बॉलीवुड की कई फिल्में कर चुकी हैं और इनकी अगली फिल्म आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम एन.टी.रामाराव की बायोपिक होगी जिसमें वह एन.टी.रामाराव की पत्नी का किरदार अदा करेंगी।
Published on:
07 Jan 2019 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
