
vidya balan
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल में अपनी एक आदत के बारे में खुलासा किया। एक शो के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें जासूसी करने का शौक है। उन्होंने कहा,'मुझे लोगों के बारे में सब कुछ जानना पसंद है। मेरे अंदर एक कीड़ा है जो मुझे ऐसा करने के लिए कहता है। मुझे लोगों के बारे में जानना पसंद है।' जब उनसे पूछा गया कि वह रियल लाइफ में किसकी जासूसी करना चाहेंगी। इस पर उन्होंने जो जवाब दिया, वह बहुत ही मजेदार है।
विद्या ने कहा कि फिल्म 'पा' में उनके बेटे का रोल निभाने वाले महानायक अमिताभ बच्चन की जासूसी करना चाहेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि अमिताभ बच्चन की जासूसी करना मजेदार होगा क्योंकि उनके विचारों और भवनाओं को कभी उनके एक्सप्रेशंस से अलग नहीं किया जा सकता। वो जब कैमरा पर होते हैं तो पूरी तरह एक अलग इंसान होते हैं।
इसके अलावा अभिनेत्री ने बताया, 'एक और शख्स हैं जिनके बारे में जानना मैं पसंद करती लेकिन वो अब इस दुनिया में नहीं हैं और वो हैं एक्ट्रेस श्रीदेवी। मैं श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे खुशी है कि जब वो हमारे बीच थीं तब मैं उन्हें उनके गाने हवा हवाई के जरिए श्रद्धांजलि दे पाई।'
Updated on:
05 Apr 2019 08:03 pm
Published on:
05 Apr 2019 07:51 pm
