
विधुत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया खतरनाक स्टंट वाला वीडियो
विधुत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपने फिल्म क्रैक (Crakk) के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। जल्द ही एक्टर की फिल्म पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर अलग-अलग पैंतरे अपना रहे हैं। अब ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिसे देखने के बाद लोग भड़क गए।
विधुत ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें कुछ लड़के ट्रेन में स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे। एक्टर ने ये वीडियो क्रैक के गाने के लिए शेयर किया था। वीडियो शेयर करने के बाद ही वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि, "क्रैक का टाइटल ट्रैक कल रिलीज हो रहा है… असली खतरों के खिलाड़ियों को मेरा सलाम।"
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के बाद ही लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। विधुत जामवाल का उनकी फिल्म के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट को सपोर्ट करना यूजर को पसंद नहीं आया। लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करके अपने रिएक्शन दे रहे थे। एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर, मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं... लेकिन आप क्या सच में जानकर कर रहे हैं? आप इस तरह की चीजों को कैसे प्रमोट कर सकते हैं भला?"खतरनाक वीडियो को सपोर्ट करना लोगों को पसंद नहीं आया। विधुत को वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया और बात यहां तक पहुंच गई कि उन्हें अपने इंस्टाग्राम से वीडियो तक हटाना पड़ा।
Updated on:
20 Feb 2024 04:17 pm
Published on:
20 Feb 2024 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
