विजय कदम 1980 और 90 के दशक में मराठी फिल्मों, धारावाहिकों और नाटकों के बेस्ट एक्टर माने जाते थे। अपने शानदार करियर के दौरान, विजय कदम ने मंच और ऑन-स्क्रीन दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 'इच्छा माझी पूरी करा' और 'खुरची सम्राट' जैसे लोकप्रिय शो में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। दर्शकों से जुड़ने की अपनी क्षमता के कारण कदम घर-घर में मशहूर हो गए।