विजय वर्मा की बाहों में शर्माती नजर आईं तमन्ना भाटिया, फैंस बोले- अब शादी कर लो
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया अक्सर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। अब एक बार फिर दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय वर्मा अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया को भीड़ के बीच प्रोटेक्ट करते नजर आए। इस दौरान तमन्ना भाटिया मीडिया से शर्माती हुई नजर आईं। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'ये मस्त जोड़ी है।' दूसरे फैन ने लिखा, 'दोनों साथ में अच्छे लगते हैं।' एक फैन ने लिखा है, 'शादी कर लो दोनों।' एक यूजर ने लिखा है, 'केयर।'