
बॉलीवुड में कई सितारे आते हैं और चले जाते हैं। कुछ फ़िल्मी पर्दे पर अपनी जगह बनाने में कामयाब होते हैं तो कुछ गुमनामी में खो जाते हैं या उनकी ज़िंदगी एक दर्दनाक मोड़ पर जाकर खत्म हो जाती है। आज हम बात करेंगे एक ऐसी ही अदाकारा की जिन्होंने 60-70 के दशक में बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी ज़िंदगी इतनी उतार-चढ़ाव भरी रही कि ना पर्सनल लाइफ में उन्हें सुकून मिला और ना ही उनकी प्रोफेशनल लाइफ किसी अंजाम तक पहुंच सकी।
ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं विमी जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में सुनील दत्त और राजकुमार जैसे सितारों के साथ काम किया था। ये फिल्म ‘हमराज़’ थी और इस फिल्म में विमी और सुनील दत्त पर फिल्माया गया गाना ‘नीले गगन के तले धरती का प्यार पले’ बेहद पॉपुलर हुआ था।
विम्मी को जब मुंबई आने का ऑफर मिला था तब वह शादीशुदा थीं और इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं था। पर ऑफर के आगे उनकी शादी रोड़ा नहीं बनी और वह पहुंच गई मुंबई। यहां रवि ने उनकी मुलाकात बी आर चोपड़ा से कराई। पहली ही मुलाकात में बी आर चोपड़ा ने अपनी फिल्म हमराज के लिए विम्मी को लीड एक्ट्रेस के रूप में चुन लिया। इस फिल्म में लीड एक्टर सुनील दत्त थे। विम्मी की ये पहली फिल्म थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दया था। फिल्म की कामयाबी ने विम्मी को रातों-रात स्टार बना दिया और फिल्मों की लाइन लग गई। मेकर्स विम्मी को अपनी फिल्म में लेने के लिए आतुर रहते थे क्योंकि वो थी ही गजब की खूबसूरत।
विम्मी को जब फिल्मों का ऑफर मिला था तब उनका साथ सिर्फ पति ने दिया. विम्मी एक बहुत बड़े व्यापारी खानदान की बहू थीं और खूब शान से रहती थीं। लेकिन एक तरफ जहां विम्मी को कामयाबी मिल रही थी तो दूसरी तरफ उनका निजी जीवन समस्याओं के बीच आ गया था। विम्मी ने उस जमाने के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। पर एक वक्त ऐसा आया जब विम्मी की पति के साथ भी अनबन शुरू हो गई। किस्मत ऐसी पलटी कि विम्मी को घरेलू हिंसा से लेकर बिजनेस में घाटे तक की समस्याओं का सामना करना पड़ा और इनका असर करियर पर भी पड़ा। क्योंकि विम्मी के पति काम में हस्तक्षेप करने लगे और खूबसूरती भी एक समय पर आकर फीकी पड़ने लगी। आखिर में विमी के पति ने अपने माता-पिता के कहने पर उनको तलाक दे दिया था।
तलाक के बाद विमी बिल्कुल अकेली रह गई थी। विमी बेहद खूबसूरत थीं, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल ज्यादा अच्छी नहीं थी। ऐसे में उन्हें फिल्मों में काम मिलना भी काफी कम हो गया। आगे चलकर विमी को शराब की लत भी लग गई थी। विमी प्रोड्यूसर जॉली के साथ रहने लगीं। जॉली ने उनकी मदद कम की और उनका शोषण ज्यादा किया। उन्होंने विमी से कहा कि- 'अगर आप चाहती हैं कि आपको फिल्मों में ज्यादा काम मिले तो आप प्रोड्यूसर के साथ ज्यादा वक्त बिताएं तो आपको काम भी ज्यादा मिलेगा। काम न मिलने और शराब की लत के कारण विमी की तबियत खराब होने लगी थी। आखिर में विमी के लीवर ने काम करना छोड़ दिया। 22 अप्रैल 1977 में विमी इस दुनिया को छोड़कर चली गई। उस वक्त उनकी उम्र महज 33 साल की थी। विम्मी के पार्थिव शरीर को अर्थी तक नसीब नहीं हुई। जॉली ने उन्हें ठेले में डाला और शमशान घाट ले गया। इसके बाद उन्होंने उनकी चिता पर आग लगा दी थी। कहा जाता है कि उनकी अंतिम यात्रा में केवल चार-पांच लोग ही शामिल हुए थे।
Published on:
15 Apr 2022 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
