25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्यों हुई थी धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की लड़ाई?

विनोद खन्ना और धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में साथ मिलकर काम किया है। दोनों की दोस्ती भी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थी। मगर एक दिन दोनों के बीच एक एक्ट्रेस को लेकर बेहस हो गई यहां तक की वो आपस में भिड़ भी गए थे।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 30, 2022

क्यों हुई थी धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की लड़ाई?

क्यों हुई थी धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की लड़ाई?

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच काफी गहरी दोस्ती रही है। विनोद खन्ना एक्टर धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है, कहा जाता है कि विनोद कभी धर्मेंद्र की किसी बात को मना नहीं करते थे। धर्मेंद्र ने भी विनोद खन्ना के करियर को ऊपर लाने में काफी मदद की।

पर्दे पर धर्मेंद्र से पहले विनोद खन्ना को अमिताभ बच्चन के साथ देखना लोग पसंद करते थे। मगर किसी कारण फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के बाद विनोद खन्ना ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया। और वो धर्मेंद्र के साथ स्क्रिन शेयर करने लगे। और इस तरह धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती भी काफी पॉपुलर हो गई। ऐसे में एक दिन शाम को धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया तो विनोद खन्ना ने आने से मना कर दिया।


दरअसल, उस वक्त में विनोद खन्ना अमृता सिंह को डेट कर रहे थे दोनों की लव स्टोरी भी उन दिनों काफि सुर्खियां बटोर रही थी। फिल्म शूटिंग खत्म होने के बाद अकसर विनोद अमृता सिंह के साथ बिजी रहते थे। तो वहीं धर्मेंद्र शूटिंग खत्म होने के बाद हमेशा महफिल लगाकर बैठ जाते। और अपने साथ विनोद खन्ना को भी बुला लेते थे।

यह भी पढ़ें: अपने जन्मदिन के दिन पत्नी जया पर फूट पड़ा अमिताभ बच्चन का गुस्सा


लेकिन एक दिन धर्मेंद्र महफिल जमा कर बैठे थे और वो विनोद खन्ना का इंतजार कर रहे थे। मगर विनोद खन्ना नहीं आए। इस वजह से धर्मेंद्र को काफी गुस्सा आ गया, जब विनोद खन्ना उनसे मिले तो उन्होंने गुस्से में अमृता सिंह को लेकर काफी भला-बुराल कह दिया। उस वक्त धर्मेंद्र नशे में थे। धर्मेंद्र को नशे में देख विनोद खन्ना ने बात को टाल दिया। लेकिन जब वो सुबह भी नहीं माने तो खन्ना को भी गुस्से में आ गए और अमृता के लिए धर्मेंद्र से लड़ पड़े। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद को धक्का दे दिया तो, वहीं विनोद ने भी धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। दो दोस्तों के बीच ऐसी लड़ाई देखकर सभी चौंक गए।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन तीन मशहूर खान में से कौन है सबसे ज्यादा अमीर?