5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार से आखिरी समय तक विनोद खन्ना ने छुपाया थी इतनी बड़ी बात, अधूरी रह गई ये आखिरी ख्वाहिश

Vinod Khanna अनिभय के साथ राजनीति में भी सक्रीय रहें।

2 min read
Google source verification
Vinod Khanna

Vinod Khanna

बॉलीवुड के दिग्गज दिगवंत अभिनेता Vinod Khanna की आज डेथ एनिवर्सरी है। ब्लैडर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के चलते उनका निधन 70 साल की उम्र में हो गया था। विनोद ने अपने कॅरियर की शुरुआत विलेन के तौर पर की। बाद में उन्होंने बतौर एक्टर खुद को न सिर्फ साबित किया बल्कि कई हिट फिल्में दी दीं। विनोद अनिभय के साथ राजनीति में भी सक्रीय रहें। विनोद ने अपनी बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताया था। वहीं एक्टर की एक ख्वाहिश अधूरी रह गई थी।

विनोद खन्ना के निधन से बॉलीवुड से लेकर पूरे देश में शोक की लहर छा गई थी। उन्होंने अपने इस बीमारी के बारें में किसी के कोई बातचीत नहीं की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बेटी ने बताया था कि उन्हें 6 साल पहले ही पता लग गया था कि उन्हें कैंसर है और इतने बड़े एक्टर और पॉलिटिशयन होने के बाद भी उन्होंने किसी को इस बात का पता नहीं चलने दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उस दौरान उनकी बेटी के महत्वपूर्ण एग्जाम चल रहे थे।

विनोद की आखिरी इच्छा थी की वह मौत से पहले अपनी पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपने पुश्तैनी घर को देखना चाहते थे, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। और वह अपनी ये आखिरी इच्छा मन में लिए ही इस दुनिया से अलविदा हो गए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग