
Aishwarya salman
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan ) आज अपना 43वां जन्मदिन (Abhishek bachchan Birthday) मना रहे हैं। बता दें कि अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) से बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक की बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की जोड़ी बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक है। बता दें कि अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या का नाम अभिनेता सलमान खान के साथ जुड़ चुका है। इन दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की हैं। अभिषेक ने एक बार एक चैट शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है।
ऐश्वर्या की यह फिल्म अभिषेक को सबसे ज्यादा पसंद:
अभिषेक ने शो पर खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें एेश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' काफी पसंद है। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म को कई बार देख चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ सलमान खान लीड रोल में थे। दर्शकों को फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।
ऐश्वर्या की ये फिल्में भी पसंद हैं अभिषेक को:
अभिषेक ने बताया कि उन्हें ऐश्वर्या की 'गुरू', 'रेनकोट' और 'जोधा अकबर' फिल्म काफी भी पसंद हैं। अभिषेक ने बताया कि उन्हें फिल्म 'अभिमान' भी काफी पसंद है।
ऐश को दी थी फ्लाइंग किस:
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सलमान खान एक अवॉर्ड समारोह में प्रस्तुति के दौरान ऑडियंस की तरफ देखते हुए उन्हें एक फ्लाइंग किस करते हैं। आॅडियंस में ऐश्वर्या अपने पति के साथ बैठी थीं। वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान के फ्लाइंग किस के बाद ऐश्वर्या शर्माने लगती हैं। हालांकि यह फ्लाइंग किस सलमान ने आॅडियंस के लिए दी थी। यह वीडियो 2010 के स्टार अवार्ड फंक्शन के दौरान का है।
Published on:
05 Feb 2019 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
