6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट-अनुष्का की नई फोटो आई सामने, दोनों दिख रहें हैं चुलबुले अंदाज़ में

शादी से पहले की है फोटो, फिलहाल है ये जोड़ी हनीमून पर

2 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Dec 17, 2017

Virat-Anushka

Virat-Anushka

विराट और अनुष्का यानि की विरुष्का की शादी के 1 हफ्ता हो चुका है लेकिन अब भी इनके फैन्स की बेकरारी इस जोड़ी की हर एक अपडेट जानने के लिए बढ़ती ही जा रही है। विराट और अनुष्का की छोटी सी छोटी खबर से लेकर हर एक फोटोज को लेकर फैन्स में दिलचस्प क्रेज है। अब इस जोड़ी की एक ओर फोटो सामने आई है जिसमें अनुष्का और विराट दोनों ही बेहद ही चुलबुले अंदाज में नज़र आ रहें हैं। इस फोटों में विराट फोटो क्लिक करते समय तरह तरह से चेहरा बना रहे है जिस पर अनुष्का दिल खोल कर हँस रहीं हैं। इस फोटो में विराट काले कपड़े में हैं और अनुष्का ने गोल्डन रंग के कपड़े पहने हुए हैं। फोटों में ये जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है।

माना जा रहा है कि ये फोटो शादी से पहले की ही जिसमें उनके दोनों ओर ब्राइड्समेड्स भी बैठे हुए है। शादी से पहले की इस फोटों में साफ दिख रहा है कि किस तरह से इस जोड़ी ने शादी के हर पल को जिया था। शादी के पहले की तैयारियों से लेकर शादी के 7 फैरों तक के हर एक पल में अनुष्का और विराट एक परफेक्ट कपल नज़र आते हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिनों पहले 'विरुष्का' की हनीमून की पहली फोटो सामने आई थी। इस फोटों में विराट और अनुष्का यूरोप के वादियों के बीच रोमाटिंक पोज़ दे रहें थे। दोनो ने ही ठंड के कपड़े पहनें हुए थे और अनुष्का के हाथों में मेंहदी और डायमंड रिंग नज़र आ रही थी।

बता दे कि अभी ये जोडी़ यूरोप में कहीं हनीमून मना रही है। जहां से वो सीधे अपने देश वापस आ जायेगें। हनीमून से लौटने के बाद इस कपल ने 2 रिसेप्शन रखा है। पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के लिए और दूसरा रिसेप्शन 26 दिसबंर को मुंबई में फिल्मी हस्तिओं और खेल जगत के दिग्गजों के लिए हैं। रिसेप्शन के बाद विराट और अनुष्का नए साल का जश्न मनाने साउथ अफ्रीका चलें जायेंगे और फिर वहां से लौटने के बाद दोनों अपने-अपने काम मे मशगूल हो जाएंगें। फिलहाल दोनों के चाहने वालों को इंतजार है इनके वापस लौटने का।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग