4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anushka-Virat Wedding Anniversary: विराट-अनुष्का की लव स्टोरी ऐसे हुई शुरू, प्यार, तकरार फिर जानिए शादी की कहानी

Anushka-Virat Wedding Anniversary: प्यार, तकरार फिर शादी बेमिसाल, अनुष्का-विराट की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। अनुष्का-विराट की छठी वेडिंग एनिवर्सरी पर जानते हैं सेलेब कपल की लवस्टोरी।

2 min read
Google source verification
virat_kholi_anushka_sharma_love_story_is_very_mysterious_know_marriage_story.jpg

Anushka-Virat Wedding Anniversary: बेहद फिल्मी है अनुष्का-विराट की लवस्टोरी

Anushka-Virat Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट विराट कोहली की लव स्टोरी सबको अपनी कहानी में खींच लेती है। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में दोस्तों और परिवार के सामने सात फेरे लिए थे। इस कपल की लव स्टोरी एक TV एड से शुरू हुई थी। इसकी पहली मुलाकात से लेकर रोमांटिक लम्हों तक की कहानी लोग जनना चाहते हैं।

कैसे हुई अनुष्का-विराट की मुलाकात
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू एड के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में विराट ने बताया था, “अनुष्का से मिलने पर मैं नवर्स महसूस हो गया था। लेकिन अनुष्का उस समय मेरे हालत को समझ गई और हंसी मजाक के जरिए माहौल को हल्का किया, जिसके बाद मेरी दोस्ती शुरू हो गई।"




साल 2014 तक अनुष्का और विराट के रिश्ते की खबरें सार्वजनिक हो गई थीं। लेकिन रिश्ते की पुष्टि तब हुई जब विराट ने साल 2014 में एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी बनाने के बाद अनुष्का की तरफ बल्ले से फ्लाइंग किस उड़ाया था। इसके बाद विराट-अनुष्का हर किसी की नजरों में छा गए। दोस्ती और प्यार के बाद, अनुष्का-विराट के रिश्ते में तकरार का समय भी आया।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच में आई दूरियां से उठा पर्दा

उस समय दोनों के कुछ चीजें बिगड़ गई थी
एंटरटेनमेंट खबरों की मानें तो साल 2016 में विराट-अनुष्का के रिश्ते में कुछ चीजें बिगड़ गई थी। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। लेकिन 2016 में ब्रेकअप की खबरों के बीच विराट-अनुष्का एक बार फिर युवराज सिंह की शादी में मिले, जहां दोनों ने रिश्ते में आई खटास को दूर किया और नई शुरुआत की। अनुष्का और विराट की शादी की चर्चा साल 2017 में खूब हुई थी लेकिन कपल ने कोई कंफर्मेशन नहीं दिया था। फिर दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी करके फैंस को सोशल मीडिया के जरिए खबर दी थी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग