26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर की हो रही है जमकर तारीफ

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विराट की वामिका को लेकर काफी तारीफ की जा रही है।

2 min read
Google source verification
virat_anushka.jpg

Virat Anushka

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों को पावर कपल कहा जाता है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों की जिंदगी में एक नन्ही परी वामिका ने कदम रखा। जिसके बाद से ही विराट और अनुष्का पैरेंट हुड एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने अभी तक वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों वामिका के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब दोनों की एक और फोटो वायरल हो रही है।

वामिका के बर्प क्लोथ के साथ दिखे विराट
दरअसल, इस फोटो को क्रिकेटर संजय पहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटो में उनके साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नजर आ रहे हैं। फोटो में अनुष्का शर्मा येलो कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वहीं, विराट कोहली ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। लेकिन सबका ध्यान खींचा विराट के कंधे पर लगे वामिका के बर्प क्लोथ ने। जिसके बाद फैंस विराट की तारीफ कर रहे हैं।

यूजर्स ने की तारीफ
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, डैडी ड्यूटीज, विराट के कंधे पर यह बर्प क्लोथ बहुत क्यूट लग रहा है। जिम्मेदार डैडी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विराट के कंधे पर बर्प क्लोथ। इस स्वीट फोटो के लिए धन्यवाद।' इससे पहले अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें उनके कंधे पर भी वामिका का बर्प क्लोथ नजर आ रहा था।

साल 2013 में शुरू हुई लव स्टोरी
बता दें कि साल 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात हुई थी। इसी एड के बाद दोनों के बीच करीबी आने लगी थी। शुरुआत दोस्ती से हुई और फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों साथ में वक्त बिताने लगे। अनुष्का फिल्मों की शूटिंग से ब्रेक लेकर विराट से मिलने पहुंच जातीं। एक बार अनुष्का विराट का मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं। इस दौरान विराट ने शतक लगाने के बाद बैट से अनुष्का को फ्लाइंग किस कर दिया। जिसके बाद दोनों का अफेयर सार्वजनिक होने लगा था। फिर साल 2017 में दोनों ने देश से दूर इटली में जाकर शादी की।