scriptजब-जब Anushka Sharma और Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां, देखें तस्वीर | Virat Kohli Comment On Anushka Sharma sunkissed picture | Patrika News

जब-जब Anushka Sharma और Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां, देखें तस्वीर

locationनई दिल्लीPublished: Jun 04, 2020 06:24:11 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसपर उनके पति विराट कोहली खुद को कमेंट (Virat Kohli Comment On Anushka’s Picture) करने से रोक नहीं पाए।

anushka_sharma.jpg

Virat Kohli Anushka Sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने मजेदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते फिल्म इंडस्ट्री और सभी खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं। इसी के चलते अनुष्का शर्मा और विराट कोहली घर पर एक साथ वक्त बिता रहे हैं। दोनों इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। दोनों अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसपर उनके पति विराट कोहली खुद को कमेंट (Virat Kohli Comment On Anushka’s Picture) करने से रोक नहीं पाए।
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Anushka Sharma Instagram Picture) से तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “अब से मैं अपने घर में सनलाइट स्पॉट्स का हर एक इंच जान गई हूं।” उनकी इस तस्वीर को देखकर विराट कोहली ने कमेंट कर लिखा, Gorgeous. अनुष्का की यह तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रही है। उनकी इस पोस्ट पर 14 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। विराट कोहली के अलावा अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और मौनी रॉय (Mouni Roy) जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी एक्ट्रेस की फोटो पर उनकी तारीफ की है।
वहीं हम आपको बताते हैं कि कब-कब सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कपल गोल्स दिए हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा के एक वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस वीडियो में अनुष्का विराट के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं। एक्ट्रेस विराट से कहती हैं, ऐ कोहली चौका मार ना, ऐ कोहली चौका मार ना। क्या कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा कि मुझे लगा कि विराट इन दिनों फील्ड को काफी मिस कर रहे होंगे तो मैं उन्हें फील्ड वाली फील दे रही थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
लॉकडाउन के कारण सभी सैलून शॉप बंद हैं, जिसके कारण अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के बाल घर पर ही काट डाले। विराट वीडियो में बताते हैं कि अनुष्का उनके बाल किचन सीजर से काट रही हैं। उनके इस वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
इसके अलावा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जोकि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब वह कोई तस्वीर शेयर करते हैं उसपर लाखों लाइक्स आते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो