
नई दिल्ली | एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ भूटान में वेकेशन मना रही हैं ये तो आप सभी जानते हैं। हाल ही में इंडियन कैप्टन और अनुष्का के हसबैंड विराट कोहली का जन्मदिन था जिसे दोनों ने भूटान में मनाया था। सोशल मीडिया पर दोनों के वेकेशन की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। फैंस को भी अनुष्का और विराट का ये क्यूट अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अब रिसेन्टली अनुष्का ने पति विराट का एक वीडियो शेयर कर दिया है जो काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल अनु्ष्का शर्मा को भूटान की खूबसूरती बेहद पसंद आई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भूटान के पहाड़ो की खूबसूरती के साथ-साथ विराट कोहली का भी ये वीडियो शेयर किया है। अनुष्का ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा है- भगवान की रचनाओं का सम्मान करती हूं, साथ ही इनकी भी जो आखिरी में दिखाई दिए। यानी ये लाइन वो भूटान की वादियों के लिए तो लिख ही रही हैं साथ ही वो पति विराट के लिए भी ऐसी तारीफे कर रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
बता दें कि कुछ ही दिन पहले अनुष्का शर्मा की भूटान में सब्जी मंडी और चाय पीने की तस्वीरें वायरल हुई थी। वहीं अनुष्का ने ट्रैकिंग करते हुए विराट का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दोनों भूटान में अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा फिल्म 'जीरो' के बाद किसी फिल्म में नहीं नजर आई हैं। खबर है कि वो फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक रोशन के अपोजिट दिखा सकती हैं। इस फिल्म में उनका रोल 'मै हूं ना' में सुष्मिता सेन से प्रेरित होगा।
Published on:
08 Nov 2019 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
