बॉलीवुड

विराट ने पत्नी को याद करते हुए कि फोटो शेयर, फैंस ने पूछा ये कौन है?

पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हैं तो अनुष्का को भी टैग करते हैं। इसीके चलतेे कुछ फैंस ये मानने को तैयार नहीं थे कि फोटो में विराट और अनुष्का ही हैं।

2 min read
Feb 20, 2018
Virat Kohli hugs Anushka Sharma

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं और टी—20 मैचेज में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के बीच विराट ने समय निकालकर एक क्यूट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस पोस्ट में शेयर की गई फोटो में कपल एक—दूसरे को प्यार जता रहा है। फोटो को शेयर करते ही इंटरनेट पर तूफान सा मच गया। ढेरों कमेंट और लाइक कुछ ही घंटों में आ गए। इसी बीच कुछ फैंस को समझ ही नहीं आया कि फोटो में विराट और अनुष्का हैं या कोई और अंजान कपल?

इंस्टाग्राम पर विराट ने जो फोटो शेयर किया है उसके साथ कैप्शन लिखा है, My one and only! इसके साथ ही विराट ने दो हार्ट शेप भी एड किए हैं। हालांकि विराट ने इस फोटो में पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग नहीं किया है। अक्सर विराट जब भी पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हैं तो अनुष्का को भी टैग करते हैं। इसीके चलतेे कुछ फैंस ये मानने को तैयार नहीं थे कि फोटो में विराट और अनुष्का ही हैं।

हालांकि अगर विराट की एक पुरानी पोस्ट को देखा जाए तो साफ हो जाता है कि फोटो विराट और अनुष्का की ही है। इस साल 3 जनवरी को विराट ने अनुष्का के साथ एक प्यारा सा फोटो शेयर किया था। इस फोटो का कैप्शन था, Cape Town is such a beautiful place and even more beautiful with my one and only! 👌❤ यहां भी विराट ने my one and only! फ्रेज का प्रयोग किया था। ये विराट का स्टाइल बन चुका है। जब कभी भी विराट अनुष्का से प्यार जताते हैं और फोटो शेयर करते हैं तो इस अंग्रेजी वाक्यांश का उपयोग करते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें

पैदा होते ही हॉलीवुड स्टार बना ये बच्चा, वजह जान अच्छे-अच्छों के पैरों तले खिसक गई ज़मीन

Published on:
20 Feb 2018 05:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर