24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VirushkaDivorce: Virat Kohli और Anushka Sharma के तलाक की खबरे क्यों कर रही हैं ट्रेंड, पाताललोक से शुरू हुआ था विवाद

#VirushkaDivorce ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड (#VirushkaDivorce Twitter Trend) सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ (Virushka Divorce Memes) पाताललोक वेबसीरीज से शुरू हुआ था विवाद (Paatal Lok Controversy)

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jun 06, 2020

Virushka Divorce Memes

Virushka Divorce Memes

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Paatal Lok) अपनी वेबसीरीज पाताललोक को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। जहां एक तरफ इस वेबसीरीज को बहुत लोगों ने पसंद किया तो वहीं कुछ सीन्स और शब्दों के कारण ये विवादों (Web series Paatal Lok Controversy) में भी रही। जिसके बाद भाजपा विधायक नंदकिशोर गुज्जर ने विराट कोहली से अनुष्का शर्मा को तलाक (Anushka Virat Divorce) देने की अपील कर दी। जिसके बाद कुछ दिनों तक ये खबरें छाई रहीं लेकिन हाल ही में एक बार फिर इस खबर ने ट्विटर (Twitter) पर तूल पकड़ ली और #VirushkaDivorce ट्रेंड करने लगा। दरअसल, एक यूजर ने ट्विटर पर ये लिख दिया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तलाक (Virushka Divorce Trend) ले रहे हैं बस फिर क्या था उसके बाद से ही मीम्स का बाढ़ आ गई और दोनों के डिवोर्स की खबर टॉप ट्रेंडिंग में आ गई।

ट्विटर पर यूजर्स हमेशा इतने एक्टिव रहते हैं कि अगर कुछ भी अच्छा या बुरा लगता है तो वो उसे ट्रेंड करा देते हैं। वैसे ही हाल ही में भी हुआ जब एक पुराने आर्टिकल को लेकर एक यूजर ने दोनों के तलाक की खबर को हैशटैग के साथ जोड़ दिया। इसके बाद ट्विटर पर मजेदार मीम्स बनने शुरू हो गए जिसमें हैशटैग #VirushkaDivorce जरूर से जोड़ा गया है। हालांकि विराट और अनुष्का का तलाक नहीं हो रहा है ना ही इस बात से दोनों का कोई लेना देना है लेकिन ट्विटर पर ये खबर छाई हुई है। इस फेक खबर के ट्रेंड करने के बाद आप भी देखिए मजेदार मीम (Virushka Divorce Memes)।

विराट और अनुष्का भी इस ट्रेंड (Anushka Virat Divorce Trend) को देखने के बाद हैरत में पड़ गए होंगे कि ये कब और कैसे हुआ। खैर, अनुष्का के गाने पर बना ये मीम यही दर्शा रहा है कि अनुष्का भी विराट से सवाल कर रही हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फिल्म के एक सीन पर बना ये मीम विराट का रिएक्शन दिखा रहा है। इस मीम के जरिए विराट का तलाक की खबरों पर लोगों से ऐसा कहना होगा।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म सूर्यवंशम से एक सीन पर बनाया गया मीम काफी मजेदार है। मीम के जरिए बताया गया है कि तलाक की खबर ट्रेंड में देखने के बाद विराट का इस तरह का रिएक्शन हो सकता है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा औऱ विराट कोहली आजकल घर पर एक दूसरे के साथ बढ़िया क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अनुष्का ने केरल में गर्भवती हथिनी की मौत पर एक इमोशनल पोस्ट (Anushka Post Elephant Death) शेयर किया था।