
Vivek Oberoi Challan For Riding Bike Without Mask And Helmet
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विवके ओबेरॉय ( Vivek Oberoi ) अक्सर अपने अफेयर्स और नेक कामों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वह एक अलग वजह के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, बीते दिन यानी कि शुक्रवार को विवेक ओबेरॉय बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चलाते हुए पकड़े गए। जिसके बाद अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चलिए आपको बतातें हैं पूरी खबर।
दरअसल, मुंबई पुलिस को सोशल एक्टिविस्ट डॉ. बीनू वर्गीस के ट्वीट पर इस बात की शिकायत मिली थी कि अभिनेता विवके ओबेरॉय बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चला रहा हैं। इस शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए विवेक पर आईपीसी धारा 188, 269,129, 177 और एपेडमिक एक्टर धाराओं के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने विवेक के घर 500 रुपए का चालान भेजा है। जिसमें उन्होंने हेलमेट ना पहनने की बात कही है। इस मामले की शिकायत करने वाली वर्गीस का कहना है कि विवेक ओबेरॉय वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी संग बाइक पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान उन्होंने मास्क और हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
आपको बतातें चलें कि अभिनेता ने एक अभियान शुरू किया है। जिसमें वह छात्रों को योग्य बनाने के काम करेंगे। बताया जा रहा है कि विवके 16 करोड़ रुपए तक की स्कॉलरशिप बच्चों को देंगे। विवेक की इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसान और गरीब बच्चों की मदद करना है। खबरों की मानें तो यह बच्चों के लिए दी जा रही यह स्कॉलरशिप नीट और जेईई के एग्जाम को पास करने में उनकी मदद करेगी।
Published on:
20 Feb 2021 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
