12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salman Khan के साथ बिगड़े रिश्तों पर बोले Vivek Oberoi, 17 साल बाद कही बड़ी बात

सलमान खान (Salman Khan) विवाद पर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने तोड़ी चुप्पी साल 2003 में सलमान और विवेक के बीच बढ़ा था विवाद (Salman-Vivek Controversy) विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर लगाए थे गंभीर आरोप

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

May 23, 2020

Vivek Oberoi on Controvery with Salman Khan

Vivek Oberoi on Controvery with Salman Khan

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के रिश्ते साल 2003 में खराब हो गए थे इस बात से हर कोई वाकिफ है। विवेक उस वक्त ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) को डेट कर रहे थे और उन्होंने सलमान खान से दुश्मनी मोल ले ली थी। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेस (Press Conference) कर सलमान पर गंभीर आरोप लगाए थे। विवेक ने कहा था कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि फिर दोनों ने कभी एक दूसरे से बात नहीं की। विवेक का करियर ठप्प होने की वजह भी लंबे वक्त तक सलमान खान को बताया जाता रहा। अब 17 सालों बाद विवेक ने इसपर खुलकर बात की और बताया कि आज वो क्या सोचते हैं।

नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत में विवेक (Vivek Oberoi) ने खुलासा किया कि इतने साल पुराने विवाद पर आज उनके क्या विचार हैं। विवेक ने कहा कि ये बहुत पुरानी बात हो चुकी है। मैं अपनी पर्सनल लाइफ में उस मुकाम पर पहुंच चुका हूं कि ये सारी चीजें बहुत छोटी लगती हैं। इस नेगेटिव एपिसोड के बारे में बात करते हैं तो इससे किसी का भी फायदा नहीं होता है। शायद हमें पॉजिटिव घटनाओं के बारे में बात करनी चाहिए। पुरानी बातों को भूलकर आगे निकल जाना चाहिए। मेरे दिल में किसी के लिए कोई गिले-शिकवे या गुस्सा नहीं हैं।

जाहिर है कि सलमान और विवेक के बीच हुए विवाद (Salman Khan-Vivek Oberoi Controversy) को अब एक अरसा हो चुका है। दोनों अब आगे निकल चुके हैं, हालांकि सलमान खान (Salman Khan) ने इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं कहा। विवेक पहले भी एक अवॉर्ड फंक्शन में सलमान से अपनी परफॉर्मेंस के दौरान माफी मांगते हुए नजर आए थे। लेकिन सलमान खान को दबंग ठहरे वो जितने अच्छे से अपनी दोस्ती निभाते हैं उतना ही अपनी दुश्मनी भी। सलमान ने उस दौरान भी विवेक को कोई इशारा नहीं दिया था।

बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय को विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने संभाला था, उसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि कुछ समय बाद ऐश्वर्या का विवेक से भी ब्रेकअप (Vivek and Aishwarya Breakup) हो गया और वो बुरी तरह से टूट गए। विवेक पर हालातों की ऐसी मार पड़ी कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों मुश्किलों से घिर गईं। लेकिन अब वो इन सब बातों को भूल चुके हैं और आगे बढ़ गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग