2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Waheeda Rehman को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, मंत्री अनुराग ठाकुर ने की एक्ट्रेस की तारीफ

Waheeda Rehman Award: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा।    

2 min read
Google source verification
Waheeda rahman receive Dadasaheb Phalke Award ib minister anurag Thakur announced

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

Waheeda Rehman Movies: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) को सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 53वें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) किसे मिलेगा उसका ऐलान खुद केंद्रीय और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। पिछले साल यह सम्मान आशा पारेख को मिला था। अब ये अवॉर्ड वहीदा रहमान को दिया जाएगा। उन्होंने फिल्म प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहब बीवी और गुलाम, गाइड और खामोशी जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का कमाल दिखाया है।

वहीदा रहमान कि फिल्में हैं ब्लॉकबस्टर (Waheeda Rehman Dadasaheb Phalke Award)
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर दर्शकों और बॉलीवुड तक ये जानकारी पहुंचाई। अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे यह ऐलान करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वहीदा जी को हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया है। उनकी प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी समेत कई अन्य फिल्में हैं। अपने 5 दशकों से ज्यादा के करियर में, उन्होंने अपने किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया है।'

अनुराग ठाकुर ने अवॉर्ड अनाउंस कर जताई खुशी (Anurag Thakur Tweet)
अनुराग ठाकुर ने आगे लिखा, 'इसी कारण उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के डेडिकेशन, सट्रेंथ और कमिटमेंट का एग्जाम्पल दिया है। जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लेवल पर भी ऊंचाइयों को छू सकती है।'

बेहद शानदार रहा है वहीदा रहमान का करियर (Waheeda Rehman Movies)
वहीदा रहमान एक्ट्रेस होने के साथ ही एक और खूबी रखती हैं वह एक बेहद ही शानवदार डांसर भी हैं। उन्होंने अपने 5 दशक के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और वह अपनी एक्टिंग से घर-घर मशहूर हुई हैं उनके चाहने वाले उनके फैंस की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है जो इस अवॉर्ड अनाउंसमेंट सुनने के बाद बेहद खुश हैं। कहा जाता है कि एक्ट्र्रेस को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया के सामने बाते करना बिल्कुल पंसद नहीं है। वह अपने परिवार को इन चीजों से काफी दूर रखती हैं।

Story Loader