19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

War Box Office Collection Day 1: ‘वॉर’ ने रच डाला इतिहास, पहले ही दिन की ताबड़तोड़ कमाई

War Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' कल रिलीज हुई थी फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा

2 min read
Google source verification
war_box_.jpeg

War Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ये फिल्म 2 अक्टूबर यानी कि कल रिलीज हुई थी। अपनी शानदार ओपनिंग से 'वॉर' ने न केवल 'जोकर' और 'सईरा नरसिम्हा राव' को बल्कि साल की दूसरी बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर ने पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये से जबरदस्त ओपनिंग की है, जो कि अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है। ये कमाई केवल फिल्म के हिन्दी वर्जन की है, बाकी भाषाओं में की गई कमाई को मिलाए तो फिल्म ने करीब 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

इससे भी मजेदार बात ये है कि इस फिल्म ने अपनी प्रीबुकिंग के जरिए रिलीज से पहले ही 31-32 करोड़ रुपये कमा लिये थे। बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने पहली बार एक साथ काम किया है और दोनों की जबरदस्त फैन फोलोइंग है। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। वॉर एक एक्शन पैक्ड मूवी है। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म करीब 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।