20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है ‘वॉर’, तीसरे दिन की धुंआधार कमाई

'वॉर' ने पहले दिन की थी शानदार कमाई फिल्म में है भरपूर एक्शन सीन्स

less than 1 minute read
Google source verification
warr.jpeg

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने अभी भी धूम मचा रखी है। फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है कि अब ये फिल्म जल्द ही सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। इस फिल्म ने तीसरे दिन भी अपनी शानदार कमाई जारी रखी है, हालांकि दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार तीसरे दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म ने 21 से 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से देखा जाए तो दूसरे दिन के कलेक्शन की तुलना में तीसरे दिन की कमाई कम है। इस फिल्म ने तीन दिन में कुल 95 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस फिल्म को काफी फायदा होने वाला है । वीकेंड के अलावा त्योहार का भरपूर फायदा मिलेगा। शनिवार और रविवार के बाद नवमी और दशमी है। ऐसे में नेशनल हॉलीडे से वॉर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। बात करें वॉर के पहले दिन की कमाई की तो इसने 51.50 करोड़ की कमाई केवल हिन्दी वर्जन से की थी।