
Shaheed Diwas 2025: Bhagat Singh Special Movie
Shaheed Diwas Special: 23 मार्च का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को याद करने का दिन है। इसी दिन, इन महान क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। उनकी देशभक्ति और बलिदान को सम्मान देते हुए, हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगत सिंह की अमर गाथा को सलाम करते हुए, उनकी जिंदगी और संघर्ष पर आधारित कई प्रेरणादायक फिल्में भी बनाई जा चुकी हैं।
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है…”
आइए अब हम उन फिल्मों के बारे में एक–एक कर जानते हैं।
भगत सिंह की शहादत को सलाम करती फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दमदार डायलॉग्स और शानदार सितारों से सजी फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म में सुशांत सिंह,डी संतोष और अखिलेंद्र मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
बॉबी देओल स्टारर फिल्म (23rd March 1931 Shaheed) साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भगत सिंह के किरदार में बॉबी देओल थे। वहीं, उनके बड़े भाई सनी देओल चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया।
क्रांतिकारी भगत सिंह की शहादत को सलाम करने वाली पहली फिल्म (Shaheed-E-Azad Bhagat Singh) का निर्माण साल 1954 में हुआ था। जगदीश गौतम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता प्रेम आबिद,स्मृति विश्वास, अशिता मजूमदार और जयराज मुख्य भूमिकाओं में थे।
केएन बंसल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शहीद’ साल 1963 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भगत सिंह का किरदार अभिनेता शम्मी कपूर ने निभाया था। फिल्म में प्रेमनाथ, अचला सचदेव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
भगत सिंह पर बनी तीसरी फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। एस राम शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। फिल्म में शहीद राम प्रसाद 'बिस्मिल के लिखे गीतों को शामिल किया गया था। लता मंगेशकर, मुकेश, मोहम्मद रफी और मन्ना डे का गाना ए वतन, मेरा रंग दे बसंती चोला, पगड़ी संभाल जट्टा आज भी लोगों की जुबान पर है।
Updated on:
23 Mar 2025 10:06 am
Published on:
22 Mar 2025 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
