9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनिका के लिए बेबी डॉल से हॉट सुपरगर्ल बनीं सनी लियोन, देखें

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन अब सुपर गर्ल बन गई हैं। सिंगर कनिका कपूर के नए गाने सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना के वीडियो में सनी उड़ती हुई नजर आ रही हैं

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Srivastav

Dec 05, 2015

super girl from china

super girl from china

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन अब सुपर गर्ल बन गई हैं। सिंगर कनिका कपूर के नए गाने सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना के वीडियो में सनी उड़ती हुई नजर आ रही हैं। सनी अपने इस नए अवतार में बेहद ही हॉट और सेक्सी दिख रही हैं।

उनके साथ इस गाने में दिल दोस्ती डांस फेम शांतनु महेश्वरी भी दिखाई दे रहे हैं जो एक सीधे-सादे लड़के बने हैं। गाने के वीडियो में शांतनु के दोस्त उन्हें चाइनीज डॉल आर्डर करने के लिए कहते हैं जो सारे काम करती है और यह चाइनीज डॉल कोई और नहीं सनी लियोनी ही हैं। जो शांतनु के सारे काम करती हैं। शांतनु के नहलाने से लेकर दूसरों से बचाती भी हैं। इन दोनों के अलावा वीडियो में थोड़ी देर के लिए कनिका भी दिखी हैं।

कनिका ने खुद इस गाने को यूट्यूब पर लॉंच किया है जिसे 24 घंटे के अंदर लगभग डेढ़ लाख लोगों ने इस गाने को देखा है। इस से पहले ‘रागिनी एमएमएस’ में कनिका की आवाज में ‘बेबी डॉल’ गाने पर सनी लियोनी ने अपने डांस की छाप छोड़ी थी। बेबी डॉल को लोगों ने खूब पसंद भी किया। उसी सफलता को भुनाने के लिए फिर से यह जोड़ी साथ आयी है।

कनिका के साथ मीका ने भी इस गाने में आवाज दी और कोरियोग्राफ किया है कि अहमद खान ने। गाने के लांचिंग के मौके पर कनिका ने कहा कि सनी लियोनी उनके लिये लकी रही हैं और इसीलिए दोनों ने एक बार फिर साथ काम करने का फैसला किया। एलबम की फूहड़ता पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वीडिया में जो भी है, वह इसके निर्माता और निर्देशक का फैसला था।

सनी लियोनी ने भी खुद ट्वीट कर इस गाने की जानकारी दी। इस वीडियो एलबम से सनी की सुपर गर्ल बनने की इच्छा भी पूरी हो गई है। गाने के वीडियों में सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें

image