
puli
मुंबई। इस साल साउथ की सुपरहिट फिल्म "बाहुबली" ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नया आयाम दिया। इतना ही नहीं फिल्म ने बिजनेस के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। बाहुबली के बाद एक और साउथ की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और विजय की फिल्म "पुली" की। जबरदस्त एक्शन सीन और विजुअल इफेक्ट से भरपुर इस फिल्म में श्रीदेवी फैंटेसी रोल में नजर आएंगी। पुली में बाहुबली की तरह जमकर एक्शन सीन का इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें श्रीदेवी लंबे समय बाद नजर आएंगी साथ ही फिल्म में वह रानी के किरदार में है।
पुली के ट्रेलर में विजय डबल रोल में नजर आ रहे हैं वहीं फिल्म में बाहुबली की तरह ही एक्शन सीन दिखाए गए हैं। फिल्म में श्रीदेवी, सुदीप, प्रभु, श्रुति हासन, हंसिका मोटवानी और नंदिता मुख्य भूमिका में हैं।
Published on:
20 Aug 2015, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.