
Arbaaz Khan
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) अपने एक बयान को लेकर खूब लाइमलाइट में हैं। हाल ही में अरबाज ने साउथ इंडस्ट्री को लेकर बयान दिया है। उन्होंने साउथ में बॉलीवुड स्टार्स कास्टिंग को लेकर बात की है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के में अरबाज ने बताया कि साउथ में बॉलीवुड स्टार्स को कैसी नजरों से देखा जाता है और उन्हें क्या माना जाता है। इस टाइम बॉलीवुड स्टार्स का रुझान साउथ मूवीज के लिए बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक के बाद एक स्टार्स साउथ में डेब्यू कर रहे हैं। ज्यादातर साउथ की फिल्मों में बॉलीवुड एक्टर्स को विलेन के रोल ऑफर किए जा रहे हैं। चाहे वो बॉबी देओल हों या फिर संजय दत्त।
अरबाज खान (Arbaaz Khan) अपनी अपकमिंग मूवी में नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। अरबाज ने कहा, ‘मैं ज्यादा तो नहीं बोल सकता लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जो नॉर्थ इंडिया के स्टार्स होते हैं। वो अक्सर कैरेक्टर आर्टिस्ट या नेगेटिव रोल में ही दिखाई देते हैं। मुझे नहीं पता कि क्या उन्होंने वहां पर कभी नॉर्थ इंडिया के स्टार्स के साथ कोई बड़ी फिल्में की है।’
अरबाज ने कहा कि उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में देखी हैं, उनमें बॉलीवुड एक्टर्स ने साउथ इंडियन सिनेमा के स्टार वेंकटेश, कमल हासन, रजनीकांत, चिरंजीवी, नागार्जुन के साथ काम किया है। बॉलीवुड के सितारे कभी भी उनके साथ लीड रोल में नहीं दिखाई देते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस को वहां लीड रोल के लिए कास्ट किया जाता है। उन्होंपने कहा, ‘साउथ एक्ट्रेस को भी यहां लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया जाता है। लेकिन मेल एक्टर्स के मामले में मंजर एकदम अलग है।’
Published on:
19 May 2024 10:44 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
