खास बात ये थी कि अजय के साथ काजोल भी वहां मौजूद थीं। काजोल को अजय का शादी की तारीख भूलना अच्छा नहीं लगा। लेकिन हैरान होने की बात यह है कि अजय देवगन शादी की डेट भूल गए लेकिन शाहरुख खान को अजय-काजोल के विवाह की तारीख याद थी। आपको बता दें जब करण ने शाहरुख से सवाल जवाब के बीच जब उनसे काजोल की शादी की तारीफ पूछी गई तो उन्होंने तुरंत ही सही डेट बता दी। काजोल शाहरुख का जवाब सुनकर हैरान हो गई थीं, क्योंकि अजय तक को ये याद नहीं था। जानकारी के लिए बता दें शाहरुख और काजोल की दोस्ती इंडस्ट्री में सबसे पुरानी है।