
Ranbir and Anushka
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ रिलेशनशिप को लेकर सर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो रणबीर को थप्पड़ मारना चाहती थीं। दरअसल, करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अनुष्का ने रणबीर को थप्पड़ मारा था। वैसे दोनों की केमिस्ट्री आॅन स्क्रीन और आॅफ स्क्रीन काफी अच्छी है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। हालांकि फिल्म के प्रमोशन में अनुष्का ने कहा था कि वह रणबीर को रीयल लाइफ में भी थप्पड़ मारना चाहती थीं।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अनुष्का से पूछा गया था कि क्या आपको रीयल लाइफ में कभी रणबीर को थप्पड़ मारने की इच्छा हुई। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह हमेशा ही रणबीर को मारना चाहती थीं। उन्होंने बताया था कि रणबीर उन्हें बहुत परेशान करते हैं। व
ह कई बार अपने हाथों को अनुष्का के कपड़ों से पोंछ लेते थे। वह उनके हाथ पर छींक देते थे। इन्हीं बातों से परेशान होकर अनुष्का, रणबीर को थप्पड़ मारना चाहती थीं। जब अनुष्का इंटरव्यू में यह सब बातें बता रही थीं तो रणबीर हंस रहे थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इन दोनों को काफी मस्ती करते नजर आए थे। दर्शकों ने इस फिल्म में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था।
Published on:
24 Feb 2019 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
