18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब बॉलीवुड हीरो की पत्नियों ने प्रियंका चोपड़ा को किया बायकॉट

प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। साल 2018 में उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। लेकिन शादी से पहले प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था।

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Apr 26, 2021

priyanka_chopra.jpg

priyanka chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। सुपरहिट करियर के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी कर ली। दोनों इस वक्त अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। निक जोनस से पहले प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई हीरो के साथ जुड़ा था। ऐसे में कहा जाता है कि उन हीरो की पत्नियों ने प्रियंका को इंडस्ट्री से बायकॉट करने की कोशिश की थी।

गौरी खान
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच अफेयर की खबरों से हर कोई वाकिफ है। एक वक्त ऐसा था जब दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। कहा जाता है कि फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। इन खबरों से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान काफी परेशान हो गई थीं। गौरी को शाहरुख और प्रियंका के साथ काम करने से दिक्कत होने लगी थी। जिसके बाद शाहरुख ने प्रियंका से अलग होना ही बेहतर समझा।

ट्विकंल खन्ना
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक वक्त ऐसी खबरें आने लगी थीं कि अक्षय प्रियंका के काफी करीब आ गए थे। जिसके कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया था। ऐसे में ट्विकंल नहीं चाहती थीं कि अक्षय प्रियंका के साथ काम करें। जिसके बाद अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली थी।

सुजैन खान
ऋतिक रोशन का पत्नी सुजैन खान से तलाक हो गया है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब दोनों पति-पत्नी थे। ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका नाम कम ही जुड़ा। लेकिन कहा जाता है कि फिल्म कृष की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे काफी नजदीक आ गए थे। जिसकी वजह से सुजैन काफी परेशान रहने लगी थीं। शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए ऋतिक ने प्रियंका से दूरी बनाना ही ठीक समझा।

ऐसी खबरें थीं कि इन सभी रिश्तों का असर प्रियंका के करियर पर पड़ने लग गया था। जिन फिल्मों में शाहरुख, अक्षय और ऋतिक हुआ करते थे, उस फिल्म के डायरेक्टर प्रियंका को कास्ट नहीं करते थे। हालांकि प्रियंका ने अपने दम पर फिल्मों में नाम बनाया। आज वह पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग