
Ranbir Kapoor Deepika Padukone
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। अपनी एक्टिंग के जरिए तो वह लोगों के दिलों पर राज करते ही हैं। साथ ही, अपने लुक्स के कारण वह लड़कियों के फेवरिट हैं। बॉलीवुड की कई हसिनाएं भी उनपर फिदा हैं। हालांकि, रणबीर का नाम आशिकी में काफी बदनाम है। वो अब तक कई हसिनाओं के दिल तोड़ चुके हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण तो इस कदर उनसे मोहब्बत करती थीं कि ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गईं। एक बार उन्होंने बिना नाम लिए रणबीर के लिए काफी कुछ कहा था।
शूटिंग के दौरान आए करीब
दरअसल, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’में साथ काम किया था। ऐसे में दीपिका खुद को रणबीर के प्यार में गिरने से नहीं बचा पाईं। शूटिंग के वक्त दोनों बेहद करीब आ गए। इसके बाद दोनों डेट करने लगे। हाथों में हाथ डाले दोनों को कई मौकों पर देखा गया। दीपिका इस रिलेशन में काफी सीरियस थीं। उन्होंने अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया। लेकिन फिर रणबीर कपूर की जिंदगी में एंट्री होती है कटरीना कैफ की।
बिना नाम लिए निकाली भड़ास
ऐसी खबरें हैं कि कटरीना के लिए रणबीर ने दीपिका को छोड़ दिया। कहा जाता है कि दीपिका ने रणबीर को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। एक इंटरव्यू में दीपिका ने बिना नाम लिए अपने इस ब्रेकअप पर काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए सेक्स सिर्फ फिजिकल होना नहीं है। बल्कि इसमें इमोशन्स जुड़े हुए होते हैं। रिश्ते में रहते हुए मैंने कभी धोखा नहीं दिया। ना ही कभी रिश्ता निभाने से पीछे हटी। ऐसे रिश्ते में रहने से अच्छा है कि सिंगल रहो और मजे करो।'
रंगे हाथों पकड़ा
दीपिका ने आगे कहा था, 'मैं पागल थी जो मैंने उसे दूसरा मौका दिया। वो मेरे सामने गिड़गिड़ा रहा था। मैंने उनमें से किसी की बात नहीं सुनी, जो मुझसे कह रहे थे कि वो तुम्हें सिर्फ धोखा देगा। लेकिन फिर एक दिन मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा। इस सबसे निकलने में मुझे वक्त लगा लेकिन फिर मैंने कभी पलटकर नहीं देखा।'
रणवीर सिंह को बनाया हमसफर
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इसके बाद रणवीर सिंह को डेट किया और शादी कर ली। हालांकि, ब्रेकअप के बाद दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ दो फिल्मों में काम किया। दोनों में ही उनकी कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। वहीं, अब दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती भी है। इन दिनों रणबीर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं। लेकिन अभी दोनों काम में बिजी हैं। न्यू ईयर के मौके पर रणबीर आलिया और दीपिका रणवीर साथ में ट्रिप गए थे।
Published on:
09 Apr 2021 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
