धर्मेंद्र अच्छे पिता जरूर हैं
वहीं, प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र का पक्ष लेते हुए कहा था, दूसरी शादी करने के बाद धर्मेंद्र अपने परिवार का पूरा ध्यान रखते हैं। वह रोज शाम को घर आते हैं और बच्चों के साथ अपना वक्त बिताते हैं। धर्मेंद्र भले ही एक अच्छे पति न बन सके हों लेकिन वह एक अच्छे पिता जरूर हैं। वह बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और बच्चे उनसे।